218 करोड़ की लागत के साथ मोगा में पंजाब का पहला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन , मोगा के 85 गांव को मिलेगा पीने के लिए शुद्ध

218 करोड़ की लागत के साथ मोगा में पंजाब का पहला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन , मोगा के 85 गांव को मिलेगा पीने के लिए शुद्ध ।

कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने गांव दोधर जाकर इस ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन ।
केंद्र सरकार ने बजट पेश कर की ड्रामेबाज़ी : कैबिनेट मंत्री राज़ीया सुलताना ।

"हर घर पानी हर घर सफाई" मिशन के तहत अलग-अलग प्रोजेक्टों का मुख्यमंत्री पंजाब का अमरिंदर सिंह ने वीडयो केन्फरसिंग के जरिए उद्धघाटन किया और वही मोगा पहुंची कैबिनेट मंत्री रज़िया सुल्ताना ने हर घर पानी हर घर सफाई मिशन के तहत अलग-अलग जिलों में बनाए गए प्रोजेक्टों का ब्यौरा दिया ।

बात करते हुए कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने बताया कि आज मोगा के गांव दोउधर में 85 गांव को साफ पानी देने के मकसद से एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया है । उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग 218 करोड रुपए का खर्च आया और ऐसे कई प्रोजेक्ट पंजाब सरकार लेकर आ रही है और कई प्रोजेक्ट का आज कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा उद्घाटन भी किया गया है ।

वही बात करते हुए कैबिनेट मंत्री बोली कि आज का बजट पेश कर केंद्र सरकार ने सिर्फ और सिर्फ ड्रामेबाजी की है । उन्होंने कहा कि सब चीजें महंगी हो गई है इस पर हम संतुष्ट कैसे हो सकते हैं । उन्होंने कहा कि अभी तक केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार की बनती जीएसटी वापस नहीं की । उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी से ज्यादा दाम देने की बजाय पहले केंद्र सरकार यह कृषि कानून रद्द करे ।