अमृतसर के अधीन आती थाना मत्तेवाल की पुलिस ने एक लूट गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरोह के पांच सदस्य गुर्जर समुदाय से हैं।
पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है
आज मत्तेवाल पुलिस स्टेशन के पुलिस जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि उनमें से दो लुटेरे लूटपाट करने वाले हैं एक गिरोह द्वारा एक बलेरो गाड़ी की लूट की वारदात में शामिल है।जिसके चलते पुलिस ने कारवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया पूछताछ के दौरान, पुलिस को पता चला कि इस गिरोह के 5 सदस्य हैं। और यह गिरोह लूटपाट और डकैती की घटनाओं में शामिल है, अब तक गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गिरोह का एक सदस्य फरार बताया जाता है। उन्होंने कहा कि गिरोह के पांच सदस्य गुर्जर समुदाय के है और इनके खिलाफ पहले से हीआपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस जांच कर रही है और पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।